Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

भिंड के गाेहद में गणतंत्र दिवस समाराेह में शामिल हाेने जा रहे थे न्यायालय के कर्मचारी, डंपर ने मारी टक्कर, एक की माैत सात घायल

भिंड के गाेहद न्यायालय में पदस्थ कर्मचारी बुधवार की सुबह सड़क हादसे का शिकार हाे गए। इस हादसे में काेर्ट में पदस्थ स्टेनाें की माैत हाे गई है, जबकि सात अन्य कर्मचारियाें काे गंभीर चाेट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

गाेहद न्यायालय में पदस्थ करीब आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी एक बाेलेराे वाहन से गाेहद न्यायालय में आयाेजित गणतंत्र दिवस समाराेह में शामिल हाेने के लिए जा रहे थे। इसी दाैरान भिंड-गाेहद मार्ग पर अचानक तेज रफ्तार से आए डंपर ने बाेलेराे में टक्कर मार दी। हादसा इतना जाेरदार था कि बाेलेराे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गई। इस हादसे में काेर्ट में पदस्थ स्टेनाे मनीष की माैके पर ही माैत हाे गई। जबकि संजू भदाैरिया, कांत गुप्ता, संताेष यादव, टिंकू गाेयल, जितेंद्र पाल, रविंद्र सिंह ताेमर सहित करीब सात लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सड़क से गुजर रहे वाहन चालकाें ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस काे दी। इसके बाद पुलिस ने माैके पर पहुंचकर बाेलेराे में फंसे लाेगाें काे जैसे-तैसे वाहन में से खिंचकर बाहर निकाला। जब मनीष काे चेक किया ताे उसकी सांसें टूट चुकी थी, इसके चलते उसके शव काे जिला अस्पताल में पीएम के लिए भेज दिया गया। जबकि घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उधर घटना की जानकारी लगने के बाद गाेहद न्यायालय के अन्य कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए हैं। साथ ही घायलाें के परिजनाें काे भी हादसे की जानकारी दी गई।

Hot this week

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

Topics

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img