Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज किया पर दुकान भी सील कर दी

तलैया थाना इलाके में सोमवार शाम को दुकान में घुसकर एक परिवार के लोगों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी। सुनवाई नहीं होने पर दुकानदार ने मंगलवार को घटना की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ पथराव कर तोड़फोड़ करने का केस दर्ज लिया। साथ ही देर रात दुकान खुलने की शिकायत मिलने पर नगर निगम के सहयोग से दुकान को सील भी कर दिया।

तलैया थाना पुलिस के मुताबिक चटाईपुरा, बुधवारा में आसिरउद्दीन की प्रोटीन्स की दुकान है। आसिरउद्दीन की दुकान में सोमवार शाम को पड़ोस में रहने वाले अरहम, जावेद, शहाना, अजीम और वसीम ने पथराव करते हुए तोड़फोड़ कर दी थी। इस मामले में मंगलवार शाम सवा चार बजे सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उधर पुलिस को शिकायत मिली थी कि आसिरउद्दीन की दुकान देर रात तक खुली रहती है। दुकान के सामने गाड़ियां खड़ी रहने से स्थानीय लोगों को वहां से निकलने में भी परेशानी होती है। इस आधार पर पुलिस ने नगर निगम प्रशासन के सहयोग से दुकान को सील भी करा दिया। बताया जाता है कि घटना के बाद आसिरउद्दीन ने थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इसके बाद उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने विभिन्ना धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img