Tuesday, June 23, 2026
27 C
Bhopal

होमगार्ड के जवान को परिवार सहित रात को पीटा

सीतापुर: यूपी के सीतापुर में कूड़ा डालने से मना करने पर दबंगों ने होमगार्ड सहित पूरे परिवार की जमकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इसमें होमगार्ड सहित छह लोग घायल हो गए। होमगार्ड की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली बिसवां इलाके के ग्राम जफराबाद निवासी होमगार्ड रामनाथ बिसवां तहसीलदार के साथ हमराही के पद तैनात है। शनिवार को रामनाथ घर से कूड़ा डालने के लिए जा रहे थे कि इसी बीच गांव के दबंगों ने उन्हें फावड़ों व लाठी डंडों से पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुँची होमगार्ड की पत्नी मोहिनी, पुत्र गोपीनाथ, पुत्री बबली,रुची और बहु लीलावती को भी जमकर लाठी-डंडों से पीट पीटकर घायल कर दिया। आनन-फानन में गांव के ग्रामीणों द्वारा किसी तरह घायल हो होमगार्ड रामनाथ को बिसवां सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां रामनाथ की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर रेफर कर दिया। वहीं पत्नी, बहू और दोनों पुत्रियों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की है।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img