Friday, November 20, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में 20 साल के बी.टेक छात्र ने किया सुसाइड

भोपाल के अयोध्या नगर के नरेला शंकरी में रहने वाले बी.टेक छात्र ने सोमवार की दोपहर को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन द्वारा कई कॉल करने पर भी जब उसने कॉल नहीं उठाया तो दोस्तों को उसके कमरे पर भेजा गया था।

जहां गेट अंदर से बंद मिला, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गेट तोड़कर बॉडी को बरामद किया गया। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोहन देशमुख (20) पुत्र सुभाष देशमुख मूल रूप से बैतूल का रहने वाला था।

भोपाल के नरेला शंकरी में किराए के कमरे में रहता था। रविवार को उसने आखिरी बार परिजन से फोन पर बात की थी। इसके बाद सोमवार को सुबह जब उसे कॉल किए गए तो फोन नहीं उठाए। तब परिजनों ने चेक करने दोस्तों को उसके रूप पर भेजा।

टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। परिजन और करीबियों के फिलहाल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img