Wednesday, April 29, 2026
26.1 C
Bhopal

पीसीसी के सामने कांग्रेस ने जलाया पुतला

वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मार्च निकालने के दौरान उन्हें हिरासत में लेने के विरोध में आज भोपाल में प्रदर्शन किया गया। उधर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कहा है कि भाजपा चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर रही है। आज का दिन इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज होगा।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह वोट चोरी का खुलासा किया है, वह भाजपा की असलियत को सामने लाता है। लोकतंत्र की रक्षा और राहुल गांधी की ताकत को बढ़ाने के लिए देश को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। सिंघार ने कहा कि वे राहुल गांधी की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं।

पीसीसी के बाहर जलाया पुतला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में आज भोपाल में पीसीसी के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, भोपाल जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, अभिनव बारोलिया समेत अन्य प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img