Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

22 साल युवक की गला रेतकर हत्या

बिलखिरिया थाना इलाके में 22 वर्षीय युवक की हत्या गला रेतकर कर दी, युवक का शव टांसपोर्ट नगर से सटे जंगल में मिला, इसकी सूचना पुलिस को 26 अगस्त शाम को मिली। पुलिस को इलाके के लोगों ने इसकी सूचना दी, घटना 24 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक का गला रेता गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फॉरेंसिक के बाद ही हो पाएगी। बता दें कि युवक मजदूरी का काम करता था।

बिलखिरिया पुलिस के अनुसार सुप्यार शिल्पी (22) शनिवार को अपने घर से निकला था, सुप्यार के भाई मनोज ने बताया कि शनिवार को सुप्यार रात को घर बोलकर निकला था कि वह एक घंटे में आ जाएगा। मगर पुलिस के द्वारा हमें बाद में इस घटनाक्रम के बारे में पता चला, पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो चुका है, शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक के हाथ में सब्जी काटने वाला टूटा चाकू भी मिला है।

Hot this week

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img