Thursday, August 13, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के खेजड़ा बरामद में 4 घंटे हंगामा

भोपाल के खेजड़ा बरामद में मंगलवार को करीब 4 घंटे हंगामा हुआ। लोग टेम्प्रेरी बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर गुस्सा हो उठे। विरोध में वे सड़क पर ही बैठ गए और प्रमुख रास्ते बंद कर दिए। आश्वासन के बाद वे मौके से हटे। उन्होंने मंत्री कृष्णा गौर से शिकायत की है। रहवासियों ने कहा कि स्थायी कनेक्शन के नाम पर 1 लाख रुपए या इससे अधिक राशि जमा कराने को कहा जा रहा है। इतनी राशि कैसे भरें?

वार्ड-74 स्थित खेजड़ा बरामद में ही दो दिन पहले शनिवार-रविवार को पानी भर गया था। इस इलाके में राधाकृष्णा, तिरुपति सिटी, पुण्यधाम कॉलोनी, निकुंज धाम कॉलोनी, पुष्पानंद सिटी जैसी प्रमुख कॉलोनियां हैं। जहां 300 से अधिक घर है।

7 किलो वॉट का कनेक्शन दे रही कंपनी
खेजड़ा बरामद में ज्यादातर अवैध कॉलोनियां हैं। इस कारण यहां पर अवैध बिजली कनेक्शन को वैध किया जा रहा है। यहां लोगों के टेम्प्रेरी कनेक्शन है। जिन्हें काटकर स्थायी कनेक्शन किए जा रहे हैं। बिजली कंपनी 7 किलो वॉट तक के कनेक्शन दे रहा है। जिसके बदले 70 हजार से सवा लाख रुपए तक जमा कराए जा रहे हैं। रहवासी मुकेश साहू ने बताया कि वे प्रतिभा सिटी में रहते हैं। घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया है। इसके बदले 1 लाख 24 हजार रुपए जमा करने को कहा गया है।

कनेक्शन काटने पहुंची थी टीम, इसलिए विरोध किया
रहवासी हनी शर्मा ने बताया कि बिजली कंपनी की टीम आए दिन टेम्प्रेरी कनेक्शन काटने के लिए कॉलोनी में पहुंच जाती है। मंगलवार को भी कनेक्शन काटने पहुंची थी। इससे लोग नाराज हो गए और उन्होंने चक्काजाम कर दिया। कई लोग सड़क पर ही बैठ गए।

चार घंटे तक सड़क पर बैठे रहे
खेजड़ा बरामद में करीब चार घंटे तक लोग सड़क पर ही बैठे रहे। इस दौरान बच्चे और महिलाएं भी मौके पर मौजूद रहे। विरोध के चलते बिजली कंपनी की टीम को वापस लौटना पड़ा। विभाग ने कुछ दिनों की मोहलत दी है। इधर, रहवासियों ने मंत्री गौर से भी शिकायत की। उन्होंने कहा कि वे नियमानुसार राशि जमा करने को तैयार है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img