Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल में हज यात्रियों के लिए 24×7 कॉल सेंटर शुरू

हज–2025 के लिए जाने वाले यात्रियों की सुविधा और त्वरित सहायता को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी ने 24 घंटे सक्रिय रहने वाला कॉल सेंटर शुरू कर दिया है। राज्य सरकार के निर्देश पर यह सुविधा कार्यालय मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी, भोपाल में स्थापित की गई है।

जानकारी के अनुसार, हज यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, जानकारी या मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ने पर अब वे सीधे कॉल सेंटर के टेलीफोन नंबर 0755–2530139, 136, 137, 138 और 140 पर संपर्क कर सकते हैं। यह कॉल सेंटर चौबीसों घंटे काम करेगा और प्रशिक्षित कर्मचारी यात्रियों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

हज कमेटी की सचिव डॉ. फरजाना गजाल ने बताया कि यह सुविधा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उपलब्ध कराई गई है ताकि किसी भी स्थिति में यात्रियों को तत्काल सहायता मिल सके। साथ ही, उन्होंने राज्य के सभी समाचार पत्रों, आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्रों से अपील की है कि इस जानकारी को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाए ताकि अधिक से अधिक हज यात्री इसका लाभ उठा सकें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि किसी भी समस्या, दस्तावेज़ संबंधी जानकारी, फ्लाइट शेड्यूल, मेडिकल या अन्य किसी सहायता के लिए वे दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img