Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल में भाई ने किया बहन के साथ दुष्कर्म:गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की नाबालिग के साथ उसके बड़े भाई ने रेप कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी के परिवार में माता-पिता के अलावा उसका 19 साल बड़ा भाई भी है। दो दिन पहले पीड़िता के पेट में दर्द होने के साथ उल्टियां भी हो रही थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गए।

जहां उन्हें डॉक्टरों ने बताया कि वह गर्भवती है। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर घर पहुंचे, जहां पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि उसके बड़े भाई ने मार्च महीने में उसके साथ रेप किया था।

आरोपी ने डरा धमकाकर कई बार की ज्यादती

इधर अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस पीड़िता के घर पहुंच गई। काउंसलिंग के बाद एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि भाई डरा धमकाकर उसके साथ पिछले 6 महीने में कई बार ज्यादती कर चुका है। उसके मां-पिता मजदूरी करते हैं। दोपहर के समय अकसर घर में भाई और वह अकेली रहती थी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img