Wednesday, November 11, 2026
19.1 C
Bhopal

विदिशा में नाबालिगों छेड़छाड़ पर 3 गिरफ्तार

विदिशा शहर के धर्माधिकारी चौराहा क्षेत्र में बीते दिन शाम को दो नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई। बालिकाएं कोचिंग से लौट रही थीं, तभी R15 बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोका और उनके साथ छेड़खानी की।

इस दौरान घबराहट में एक बालिका के पैर में चोट भी लगी। कुछ लोगों के आने पर तीनों आरोपी मौके से भाग निकले।

पीड़िता ने तुरंत थाना पहुंचकर दी रिपोर्ट पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने तत्काल विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी आनंद राज के नेतृत्व में टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से बाइक की पहचान की गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जांच के बाद पुलिस ने पुरनपुरा निवासी अमन खान, ढलकपुर के सुब्बी उर्फ सुबूल ईखान और रीठा फाटक के सलीम खान को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img