Thursday, November 19, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में 5 दिन में 322 पशुओं को पकड़ा

राजधानी भोपाल में पिछले 5 दिन में 322 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस और गोशालाओं में पहुंचाया गया। वहीं, हांका पार्टी भी मैदान में उतरी। शनिवार को कुल 56 पशुओं को पकड़कर गोशाला और कांजी हाउस में पहुंचाया गया।

शनिवार को 19 पशुओं को कांजी हाउस भेजा गया। इनमें दो खतरनाक सांड भी थे। निगम अमले ने शाहजहांनाबाद एवं खजूरी कांजी हाउसों में पूर्व से बंद किए गए 56 पशुओं को श्रीकृष्ण गौशाला गौहरगंज भेजने की कार्रवाई की। हांका पार्टी ने सीहोर बायपास रोड पर पशुओं को हांकने की कार्रवाई करते हुए 35 पशुओं को निगम सीमा के बाहर किया।

शनिवार को नगर निगम की टीम ने 64 आवारा कुत्तों को पकड़ा। वहीं, 10 घायल डॉर्ग्स का इलाज भी कराया।

शनिवार को नगर निगम की टीम ने 64 आवारा कुत्तों को पकड़ा। वहीं, 10 घायल डॉर्ग्स का इलाज भी कराया।

निगम अमले से अभद्रता, फल विक्रेता से ढाई हजार रुपए वसूले
इधर, निगम की टीम ने शनिवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन विक्रेताओं के विरुद्ध भी कार्रवाई की। जोन नंबर-9 के अमले ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित पॉलीथीन में सामान रखकर विक्रय करने वाले फल-सब्जी विक्रेताओं के विरुद्ध स्पॉट फाइन वसूला। इस दौरान कार्रवाई का विरोध करते हुए एक ठेले वाले विक्रेता ने टीम से अभद्रता की। जिस पर ढाई हजार रुपए का स्पॉट फाइन किया गया। जोन के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बलवीर मलिक पर अभद्र टिप्पणी की गई थी।

Hot this week

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img