Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में 46 वन कर्मियों का सम्मान

मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों और वन क्षेत्रों में पदस्थ 46 अधिकारियों और कर्मचारियों का बुधवार को सम्मान किया गया। प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान विस्तार) पीके सिंह ने आज भोपाल में इन अधिकारियों और कर्मचारियों को “कमेन्डेशन डिस्क” और “प्रशस्ति पत्र” प्रदान किए। यह सम्मान समारोह वन भवन (वन मुख्यालय) तुलसी नगर हुआ।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्रीवास्तव के अनुसार वर्ष में एक बार यह पुरस्कार कार्यपालिक अधिकारियों, कर्मचारियों- वन क्षेत्रपाल, उप वन क्षेत्रपाल, वनपाल और वनरक्षक को दिए जाने का प्रावधान है। यह पुरस्कार वर्ष 2022 में पहली बार शुरू किया गया था और हर वर्ष अधिकतम 50 वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है।

वन मुख्यालय स्तर पर सायटेशन की छानबीन एवं समस्त प्रकरणों की छानबीन के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन-I) की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। समिति द्वारा समस्त वन वृत्तों से प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर वर्ष 2024 के लिए 46 अधिकारी-कर्मचारियों को कमेन्डेशन डिस्क एवं प्रशस्ति-पत्र दिए जाने की अनुशंसा की गई। इनमें चार महिलाएं और खेल-कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार कर्मचारी भी शामिल हैं।

वन संवर्धन और सुरक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मान

यह पुरस्कार वन अधिकारियों और कर्मचारियों को वनों की सुरक्षा, वन अपराधों पर रोकथाम, आग प्रबंधन, वानिकी कार्यों और नवाचार के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया है। समिति द्वारा चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अवैध शिकार, अतिक्रमण, अवैध कटाई और उत्खनन जैसी चुनौतियों के खिलाफ सराहनीय कार्य किया है।

इनका भी होगा सम्मान

पुरस्कृत किए जाने वाले कर्मचारियों में उत्पादन वन मंडल डिंडौरी के वनरक्षक गणेश प्रसाद दुबे, रीवा जिले के मुकुंदपुर जू के वनरक्षक विजय कुमार साकेत, वन मंडल रीवा के वन क्षेत्रपाल राजकुमार यादव, सागर जिले के उत्तर वन क्षेत्र के कार्यवाहक वनपाल अनिल दोहरे, सिवनी जिले के दक्षिण सिवनी के कार्यवाहक उप वन क्षेत्रपाल कृष्ण कुमार चौरसिया, पेंच टाइगर के वनरक्षक कपिल कुमार पटेल, वनपाल सीताराम उइके, वनपाल तेजलाल उइके, वन-रक्षक महेंद्र भारतीय का भी नाम है।

अच्छा काम करने वाले इन लोगों को भी मिला पुरस्कार

शहडोल जिले के वन मंडल अनूपपुर के वनरक्षक कुंदन कुमार शर्मा, दक्षिण वन मंडल शहडोल के वन-रक्षक सूरज बैगा, वनरक्षक (डॉग हेंडलर) रामकमल पयासी, वनरक्षक (सहायक डॉग हेंडलर) राजकुमार त्रिपाठी, सामान्य वन मंडल उमरिया के कार्यवाहक वनपाल (क्रीड़ा क्षेत्र) रामकुमार बैगा, शिवपुरी जिले के वन मंडल शिवपुरी के वन क्षेत्रपाल राजेश निनामा, वनरक्षक उपेंद्र यादव, माधव राष्ट्रीय उद्यान के वनरक्षक अनिल शर्मा, उज्जैन जिले के सामान्य वन मंडल रतलाम के वनरक्षक रोहित चौहान सम्मानित किए गए।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img