Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में बोले शिवराज-मैं तो झारखंडी हो गया हूं

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विजयपुर और बुधनी उपचुनाव में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आज सुबह उन्होंने भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण किया। कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे और सामाजिक संस्थाओं के लोगों के साथ पौधारोपण करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा- “अभी झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव है। मैं तो आजकल झारखंडी हो गया हूं। वहीं रह रहा हूं।

INDI इंडी गठबंधन की गारंटी झूठ का पुलिंदा झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन द्वारा दी गई गारंटियों पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा- INDI गठबंधन की गारंटी झूठ का पुलिंदा हैं। क्योंकि JMM और कांग्रेस ने पिछली बार भी गारंटियां दी थीं। इन्होंने कहा था कि हम 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे, लेकिन नहीं दी। इन्होंने कहा था कि हर महिला को दो हजार रुपए चूल्हा खर्च देंगे, नहीं दिया। चुनाव के दो महीने पहले केवल एक योजना ले आए, एक हजार रुपए देने की। इन्होंने कहा था कि बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे, नहीं दिया।

आज अपने परिवार से मिलने जाना मेरा सौभाग्य

बहनों को, बेटियों को शासकीय नौकरियों में 35 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का जो हमारा संकल्प था, उस पर अमल किया गया है। ऐसी एक नहीं कई चीजें हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और प्रधानमंत्री मोदी जी का आशीर्वाद मध्य प्रदेश पर लगातार बरस रहा है। इसलिए मध्य प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ है। बुधनी और विजयपुर में भी जनता को ये विश्वास है कि विकास होगा तो भाजपा की सरकार ही करेगी। वैसे भी चाहे बुधनी हो या विजयपुर, जनता हमारे लिए अपना परिवार है। मेरा सौभाग्य है कि आज अपने परिवार से मिलने मैं भी जा रहा हूं।

जेएमएम ने 117 और कांग्रेस ने 344 वादे किए, एक भी पूरा नहीं

  • शिवराज ने कहा- इन्होंने (सोरेन सरकार) कहा था समर्थन मूल्य पर बोनस देकर धान खरीदेंगे, नहीं खरीदी।
  • जेएमएम ने 117 वादे किए थे और कांग्रेस ने 344 वादे किए थे। एक पूरा नहीं किया।
  • 5 साल पुराने वादे पूरे किए नहीं, अब नए वादे लेकर आ गए।
  • इनकी गारंटी फुस्सी बम है। जनता को इन पर भरोसा नहीं है।
  • भाजपा जो कहती वो करती है। अगर हमने कहा था तो छत्तीसगढ़ देख लीजिए, उड़ीसा देख लीजिए।
  • सारी गारंटियों को पूरा करने का काम हम कर रहे हैं।
  • INDI गठबंधन की गारंटी पर कोई भरोसा नहीं करेगा। सबको पता है ये झूठ बोलते हैं और झूठ परोसते हैं।

राहुल गांधी विदेशों में कहते हैं हम आरक्षण खत्म कर देंगे शिवराज सिंह चौहान ने कहा- राहुल गांधी तो विदेशों में बैठकर ये भी कहते हैं कि समय आने पर हम आरक्षण खत्म कर देंगे, उनकी कौन सी बात पर विश्वास करें। जहां तक विजयपुर और बुधनी के उपचुनाव का सवाल है। मोहन जी के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश के विकास के लिए और जनता के लिए जो काम कर रही है, वो प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। जनकल्याण का नया इतिहास रच रहे हैं।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img