Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

अकोला सांसद की पत्नी को धमकी

ग्वालियर में महाराष्ट्र के अकोला सांसद अनूप धोत्रे की पत्नी को उनकी ही फर्म के कर्मचारी ने सब कुछ बर्बाद करने की धमकी दी है। घटना एक दिन पहले की है। सांसद की पत्नी समीक्षा ग्वालियर में घाटगे उच्च शिक्षा समिति की चेयरमैन हैं। इस सोसाइटी के अंतर्गत कई स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्था चलती हैं। इसी कंपनी के एक कर्मचारी ने लोन की रकम वापस मांगने पर धमकी दी है। लगातार वाट्सएप कॉल किए तो सांसद की पत्नी की ओर से माधौगंज थाना में मामले की शिकायत की गई है; जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के मामा का बाजार हेम सिंह की परेड निवासी समीक्षा धोत्रे, महाराष्ट्र के अकोला से भाजपा सांसद अनूप धोत्रे की पत्नी हैं। साथ ही वह ग्वालियर के चर्चित घाटगे एम्पायर के संचालक उदय घाटगे की सुपुत्री हैं। यहां पर समीक्षा, घाटगे उच्च शिक्षा समिति की अध्यक्ष हैं। कुछ साल पहले उनकी संस्था में हिमांशु मोरे नामक कर्मचारी ने कंपनी से 6 लाख रुपए का लोन लिया था। लोन तो हिमांशु ने ले लिया लेकिन वापस जमा नहीं कर रहा था। अब जब संस्था ने लोन के पैसे जमा कराने को बोला तो वह आजकल की कहकर टालता रहा। जब समीक्षा ने लोन का बकाया तत्काल जमा करने कहा तो उनको धमकी मिलने लगीं।

वाट्सएप कॉल पर मिली धमकी एक दिन पहले शाम सवा छह बजे समीक्षा धोत्रे के मोबाइल पर साधारण कॉल आई और कॉल करने वाले ने धमकी दी कि वह उनका सब कुछ छीन लेगा और बर्बाद कर देगा। पहले धमकी को उन्होंने हल्के में लिया लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार धमकी मिली और धमकाने वाला वाट्सएप कॉल करने लगा, जब नंबर की जांच की तो वह हिमांशु मोरे का था। इस पर वह माधौगंज थाना पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी पर मामला दर्ज

माधौगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा का कहना है

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img