Monday, June 22, 2026
31.6 C
Bhopal

एमपी में आधी रात को 7 IPS अफसरों के ट्रांसफर

मध्यप्रदेश में मंगलवार आधी रात को 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। रात एक बजे गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री के ओएसडी बदल दिए गए। इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। वर्तमान ओएडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। राजेश हिंगणकर 19 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के ओएसडी बनाए गए थे।

अपर परिवहन आयुक्त, ग्वालियर, उमेश जोगा को उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। वहीं आईजी उज्जैन संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

तीन जिलों के एसपी बदले गए गृह विभाग से जारी आदेश के मुताबिक तीन जिलों जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले के एसपी बदल गए हैं। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किए गए हैं। उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया है। बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी बनाया गया है। इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है।

इन आईपीएस के हुए ट्रांसफर

क्रमांकअधिकारी का नामवर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापना
1.उमेश जोगाअपर परिवहन आयुक्त,मप्र, ग्वालियरएडीजी, उज्जैन जोन
2.राकेश गुप्तापुलिस कमिश्नर इंदौरओएसडी, मुख्यमंत्री
3.संतोष कुमार सिंहपुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोनपुलिस कमिश्नर इंदौर
4.आदित्य प्रताप सिंहएसपी, जबलपुरएआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल
5.जगदीश डाबरपुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौरएसपी बड़वानी
6.संपत उपाध्यायएसपी देवासएसपी जबलपुर
7.पुनीत गेहलोतएसपी बड़वानीएसपी देवास

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img