Thursday, October 8, 2026
21.1 C
Bhopal

90 वृद्धा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित गौतम नगर साईं मंदिर के पास एक निर्माणाधीन मकान के कमरे में 90 वर्षीय वृद्धा अतवारी बाई की डेड बॉडी संदेहास्पद हालत में मिली। शव के चेहरे और शरीर पर कई गंभीर घाव हैं, वहीं एक हाथ जला हुआ भी मिला है। मौके की स्थिति को देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

महिला अपने बेटे के साथ इसी मकान में रह रही थी। बताया जा रहा है कि बेटा गांव गया हुआ है और वह भोपाल में चौकीदारी का कार्य करता है। रविवार दोपहर यह घटना हुई मानी जा रही है। शाम को जब परिजन वृद्धा से मिलने पहुंचे तो कमरे में उसकी निर्वस्त्र और गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हालत में लाश पड़ी मिली।

सूचना मिलते ही गोविंदपुरा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन स्पष्ट तथ्य जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और महिला के बेटे से भी संपर्क किया जा रहा है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img