Thursday, October 8, 2026
21.1 C
Bhopal

इंदौर में हेलमेट पर कैमरा लगाकर घूम रहा युवक:बोला- पड़ोसी से जान का खतरा

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में रहने वाले एक व्यक्ति राजू, इन दिनों अपने अनोखे उपाय को लेकर चर्चा में हैं। राजू ने अपने हेलमेट पर एक सीसीटीवी कैमरा लगाया है और वह जहां भी जाते हैं, यह कैमरा उनके साथ सक्रिय रहता है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह हेलमेट पर कैमरा लगाए घूमते नजर आ रहे हैं।

राजू का कहना है कि उन्हें अपने पड़ोसियों से जान का खतरा है। उनका आरोप है कि पड़ोसी उनका मकान हड़पना चाहते हैं और इसी वजह से उनके साथ मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। राजू ने बताया कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है, ताकि कहीं भी उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसका रिकॉर्ड मौजूद हो।

राजू का दावा है कि जैसे ही वे घर से बाहर निकलते हैं या घर लौटते हैं, उनका यह कैमरा चालू हो जाता है और हर गतिविधि रिकॉर्ड होती है। वही इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा का कहना है कि फरियादी और उनके पड़ोसियों के बीच पहले से सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर विवाद चल रहा है और पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच झगड़े और मारपीट की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की निगरानी कर रही है और अगर कोई नई जानकारी या शिकायत सामने आती है, तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img