> *अंतर्राजीय शातिर आदतन चोरी नकबजनी के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में* *चोरी नकबजनी गया सोना चांदी का मशरुका बरामद कीमती करीवन 3.5 लाख रुपए**सूने घरो की रैकी कर ताला तोड़ कर देते थे वारदात को अंजाम**मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्य में भी दे चुके है वारदात को अंजाम आरोपियों द्वारा पूर्व में मुंगेली, कोतवाली बेमेतरा, कोतवाली धमतरी, कोतवाली, राजनांदगांव छत्तीसगढ़, होशंगाबाद में भी दिया था बारदातो को अंजाम।*वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे नकबजनी एवं चोरी पर अंकुश लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो वरिष्ठ अधिकारियो के कुशल मार्गदर्शन में अभियान के तारतम्य मे एवं एसीपी मिसरोद श्री अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन व थाना प्रभारी मिसरोद उनि रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम का गठन कर थाना क्षेत्र मे हुई नकबजनी चोरियो का किया खुलासा।घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना मिसरोद मे दिनांक 10/3/22 को नटराज सोसायटी मिसरोद के सूने मकान का ताला तोड़ कर नगदी रुपये एवं सोने चांदी के आभूषण की नकबजनी की घटना एवं दिनांक 8/5/22 को एस-9 सिग्नेचर कॉलोनी मिसरोद भोपाल मे ताला तोड़ कर नकबजनी की घटना तथा दिनांक 25/4/22 को होशंगाबाद जिले के थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 278/22 धारा 379 भादवि मे मोटर साइकिल चोरी की घटना घटित होना पाया जाने से अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया।अनुसंधान के दौरान सूझ संदेहियों एवं रात्रि गश्त व पेट्रोलिंग के दौरान संदहियों से लगातार पूछताछ की गई तकनीकी संसाधनो का प्रयोग कर रास्ते एवं संभावित स्थानों के लगभग 60 कैमरों के सूक्ष्म अवलोकन किया गया। विवेचना के मुखबिर की सूचना मिलने पर दो संदेहियों को इंडस टाउन मिसरोद के वैष्णो देवी मंदिर के पास से पुलिस अभिरक्षा मे लेकर संदेहियों से सघनता एवंसूक्ष्मता से पूछताछ करने पर उक्त संदेहियों द्वारा एक साथ मिलकर घटना कारित करना बताया जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर गिरफ्तार शुदा आरोपियों के कब्जे से चोरी गये • मशरूका जिसमे सोने चाँदी के जेवरात एवं एक मोटर साइकिल होंडा साइन कुल मशरूका कीमती करीब 3.5 लाख रुपये जप्त किये गये। एवं आरोपीगणों को माननीय न्यायालय भोपाल के समक्ष पेश किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय के आदेश से न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया।अपराध विवरण1. अपराध क्रमांक 150/22 धारा 454.380 भादवि दिनाँक 10.3.22 थाना मिसरोद ।2. अपराध क्रमांक 254/22 धारा 457,380 भादवि दिनाँक 08.05.22 थाना मिसरोद । 3. अपराध क्रमांक 278/22 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली होशंगाबाद ।> बरामद मशरूका का विवरण – एक सोने का हार, एक सोने का मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, चांदी के हाथ फूल, 3 जोड़ी पायजेब एवं अन्य चांदी के जेवरात एवं एक मोटर साइकिल हीरो होंडा साइन कुल मशरुका बरामद कीमती करीवन 3.5 लाख रुपये।आरोपीगणों का विवरण 1. मोहम्मद जॉनी अली निवासी कुमरगंज मालदा पश्चिम बंगाल।2. अशरफ फूल निवासी कुमरगंज मालदा पश्चिम बंगाल।वारदात का तरीका- सूने घरो की रैकी कर घरों का ताला तोड़कर नकबजनी एवं वाहन चोरी को अंजाम देते थे।अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी मिसरोद उनि0 आर.बी.शर्मा, उनि लवेश कुमार, उनि0 अर्चना तिवारी, सउनि अशोक शर्मा, प्र.आर. दीपक मालवीय, प्र. आर. बृजेन्द्र सिंह, म.आर. आरजू दुवे आर. अतुल निरंजन सिंह, आर. मुकेश पटेल, आर. पवन त्रिपाठी ।




