Friday, June 19, 2026
35.9 C
Bhopal

अचानक अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मचा हड़कंप

राजधानी भोपाल के शहरी क्षेत्रों में संचालित संजीवनी क्लीनिक का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। मंत्री चौधरी के दौरे की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मंत्री ने रोशनपुरा, गिन्नौरी, बरखेड़ी और नया बसेरा संजीवनी क्लीनिक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री चौधरी ने संजीवनी क्लीनिक में मिलने वाली दवाइयों और पैथोलॉजी जांच की जानकारी ली। बरखेड़ी के संजीवनी क्लीनिक में पूछा कि यहां कौन सी जांचें फ्री होती हैं। आसपास देखा तो लिस्ट नहीं लगी थी। इसपर मंत्री ने सीएमएचओ डॉ.प्रभाकर तिवारी को सभी संजीवनी क्लीनिक और सिविल डिस्पेंसरी में होने वाली 45 प्रकार की फ्री जांचों की लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज को यह पता होना चाहिए कि यहां कौन सी जांचें और कौन सी दवा फ्री मिलती है।

Hot this week

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

Topics

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img