Thursday, August 20, 2026
24.1 C
Bhopal

लोकायुक्त डीजी बनने के लिए दौड़ शुरू, एडीजी माहेश्वरी सबसे आगे; तीन अफसर मिल चुके

लोकायुक्त से मिल चुके हैं तीन अफसरस्पेशल डीजी राजीव टंडन 31 मई को लोकायुक्त डीजी के पद से रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में लोकायुक्त डीजी बनने के लिए अफसरों की दौड़ शुरू हो गई है। तीन अफसर पिछले दिनों लोकायुक्त से मुलाकात भी कर चुके हैं। 1990 बैच के आईपीएस अफसर एसटीएफ एडीजी विपिन माहेश्वरी के लोकायुक्त डीजी बनने की संभावना ज्यादा है।माना जा रहा है कि उनके नाम को लोकायुक्त की तरफ से भी हरी झंडी मिल गई है। डीजी लोकायुक्त राजीव टंडन 1988 बैच के आईपीएस अफसर हैं। साफ सुथरी छवि होने के कारण उनकी गिनती सरकार के पसंदीदा अफसरों में होती है। टंडन 31 मई को अपना कार्यकाल पूरा करके रिटायर हो जाएंगे।लोकायुक्त से मिल चुके हैं तीन अफसरसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एडीजी विपिन माहेश्वरी, एडीजी जीपी सिंह और एडीजी राजेश चावला ने लोकायुक्त नरेश गुप्ता से मुलाकात की है। एडीजी माहेश्वरी का नाम लोकायुक्त डीजी के लिए चर्चाओं में है। संभवत: लोकायुक्त से भी उनके नाम को हरी झंडी मिल चुकी है। सरकार के करीबी होने के कारण भी एडीजी माहेश्वरी के नाम पर मुहर लगना तय माना जा रहा है। माहेश्वरी दो साल से एडीजी एसटीएफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे आईजी इंदौर भी रह चुके हैं।1988 बैच के आईपीएस अफसरटंडन के बैच के शैलेष सिंह पुलिस रिफार्म, राजेंद्र मिश्रा को-ऑपरेटिव फ्राॅड, ऐर सुधीर शाही रेल में स्पेशल डीजी हैं, जबकि अन्वेष मंगलम संचालक लोक अभियोजन, कैलाश मकवाना अध्यक्ष पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन और यूसी षडंगी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img