Thursday, August 20, 2026
24.1 C
Bhopal

AAP नेता से SDM बोले- यू नॉनसेंस लेडी…:चिल्लाते हुए कहा- हट-हट…जस्ट शटअप; कलेक्टर तक पहुंची बात

हट-हट… यू जस्ट शटअप, नॉनसेंस लेडी… ग्वालियर में कुछ इस तरह से SDM सीबी प्रसाद ने AAP की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर से बात की। इसके बाद कलेक्ट्रेट पर बवाल मच गया। मामला बुधवार का है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता फूटी कॉलोनी में गरीबों के मकान तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। वह कलेक्टर से मिलना चाहते थे, लेकिन SDM कि जिद थी कि कार्यकर्ता उन्हें ही ज्ञापन सौंप दें। ऐसा नहीं करने पर SDM भड़क गए। इसी को लेकर AAP नेता से उनकी बहस हुई। AAP नेता ने कलेक्टर से SDM के अभद्र व्यवहार की शिकायत की है। कुछ समय पहले प्रशासन ने सिरोल स्थित फूटी कॉलोनी में अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। वहां रहने वाले गरीबों के मकान तोड़े गए थे। इसी कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांग कर रहे थे कि फूटी कॉलोनी इलाके में अतिक्रमण तोड़ने के बाद जो लोग बेघर हुए हैं, उन्हें घर दिए जाएं। SDM को भड़कते देखकर AAP नेता मनीक्षा सिंह तोमर भी गुस्से में आ गईं और यू शट अप कह दिया। इस पर वहां विवाद की स्थिति बन गई। वहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने हालात पर काबू पाया।कलेक्टर से की SDM की शिकायतआम आदमी पार्टी ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से SDM सीबी प्रसाद के व्यवहार की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आप नेता का कहना है कि एक प्रशासनिक अधिकारी उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है तो आम लोगों के साथ उनका बर्ताव कैसा रहता होगा।AAP नेता ने VIDEO जारी कर व्यक्त की प्रतिक्रियाआम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर का कहना है कि जब एक महिला और पार्टी की पदाधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है, तो आम व्यक्ति और मजदूरों के साथ प्रशासनिक अधिकारी किस तरह का व्यवहार कर रहे होंगे, इसका साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। आम आदमी पार्टी ने SDM पर भू माफिया के साथ साठगांठ रखने और गरीबों पर अतिक्रमण की झूठी कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया है। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि जब तक SDM के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है वह कलेक्ट्रेट के बाहर ही लगातार प्रदर्शन जारी रखेगी।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img