Thursday, June 18, 2026
29.8 C
Bhopal

जन्म-दिन, शादी की वर्षगाँठ और परिजन की स्मृति में करें पौध-रोपण : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज नीम और पीपल के पौधे लगाए। न्यू फोर्ट सोशल वेलफेयर सोसाइटी की श्रीमती अनीता गौर, सुश्री कुसुम उइके, सुश्री मगनी बेन और सुश्री उर्मिला बिजोरे ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोसायटी के सदस्यों से कहा कि जन्म-दिन, शादी की वर्षगाँठ और परिजन की स्मृति में पौध-रोपण तथा लगाए गए पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करें।सोसायटी द्वारा कॉलोनी में स्वच्छता, पर्यावरण-संरक्षण और कॉलोनी विकास के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। कॉलोनी में स्वच्छता के लिए निश्चित समयावधि में अभियान संचालित किया जाता है। कॉलोनी से निकलने वाले गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने के लिए परिसर में पिट का निर्माण किया गया है। इस खाद का उपयोग कॉलोनी के बगीचे में ही किया जाता है। पौध-रोपण अभियान में सोसायटी द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे गये हैं। इन पौधों के वृक्ष बनने तक की जिम्मेदारी सोसाइटी के सदस्यों ने ली है।आज लगाया गया पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img