Thursday, June 18, 2026
29.8 C
Bhopal

औद्योगिक निवेश के प्रस्तावों पर बनाएं रोडमैप: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में नवीन निवेश प्रस्तावों का अध्ययन और परीक्षण करने के बाद आवश्यक स्वीकृतियाँ प्रदान करने के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा कैलेण्डर तैयार कर रोडमैप बनाकर कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज राज्य में नवीन निवेश प्रस्तावों पर चर्चा कर रहे थे।उज्जैन में बेकरी और फूड प्रोडक्ट इकाईमुख्यमंत्री श्री चौहान को आज मेसर्स रिच प्रोडक्ट्स एंड साल्यूशन्स प्रायवेट लिमिटेड ने उज्जैन में बेकरी और फूड प्रोडक्ट इकाई लगाने के प्रस्ताव की जानकारी दी। रूपये 220 करोड़ के पूंजी निवेश से करीब 700 लागों को रोजगार उपलब्ध कराने वाली बेकरी और फूड उत्पादन इकाई के लिए भूमि आवंटन का कार्य प्रक्रिया में है। अगस्त 2023 तक उज्जैन के औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी में इकाई की स्थापना प्रस्तावित है। मध्यप्रदेश में बेकरी से संबंधित खाद्य और पेय पदार्थों के उत्पादन की अच्छी संभावनाओं के दृष्टिगत इकाई स्थापित की जा रही है।मुख्यमंत्री श्री चौहान को रिच प्रोडक्ट्स एण्ड सॉल्यूशन्स प्रा. लि. के एम.डी श्री पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि मध्यप्रदेश औद्योगिक शांति, सार्वजनिक स्वच्छता, देश में भौगोलिक रूप से मध्य में स्थित होने से ऐसी इकाइयों की स्थापना के लिए अनुकूल है। उत्पादन की आपूर्ति का कार्य मध्यप्रदेश से आसानी से हो जाता है। वर्तमान में संस्थान द्वारा देश में करीब 15 हब संचालित हैं। हिमाचल और महाराष्ट्र में इकाइयाँ कार्य कर रही हैं। यह कम्पनी अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कम्पनी रिच प्रोडक्ट्स की सहायक कम्पनी के रूप में कार्य कर रही है।

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img