Tuesday, June 16, 2026
36.3 C
Bhopal

पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, घर में लगाई आग

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा इलाके की इंद्रविहार कॉलोनी पंचवटी में शनिवार – रविवार की दरम्यानी रात एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर तक आग की लपटें दिखीं। बताया जा रहा है कि इसी मकान में रहने वाले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था और उसके कुछ देर बाद आग लग गई। झोपड़ी नुमा बने मकान में आग लगने के कारण एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे कई किलोमीटर दूर तक आग की लपटें उठने लगीं। लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना दी। बैरागढ़ फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर आग को काबू में किया।

आसपास के घरों में पहुंचती आग तो हो सकता था बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि जिस घर में आग लगी उसमें कुछ आग लगने के पहले विवाद हो रहा था। गनीमत रही कि आग लगने के बाद समय रहते काबू पा लिया गया। वरना आसपास के घरों में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फायर मैन मुकेश सिंह ने बताया कि रात 10:22 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर जाकर आग को कंट्रोल किया। एक सिलेंडर ब्लास्ट हो चुका था। दूसरे में भी आग लगी थी उसकी आग भी बुझाई। पुलिस की मानें तो पति-पत्नी एक दूसरे पर आग लगाने के आरोप लगा रहे हैं। कोहेफिजा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाला व्यक्ति चौकीदारी का काम करता है।

Hot this week

ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

​भोपाल: चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी समर्थ सिंह...

कोचिंग जाते समय छात्रा का पीछा करते थे मनचले, घर में घुसकर की छेड़छाड़

​भोपाल। गौतम नगर इलाके में दसवीं की छात्रा के...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

​इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

Topics

नामांकन रद्दीकरण पर कांग्रेस का विरोध: घेराव का फरमान, पर सड़कों पर दिखे सिर्फ ‘7 योद्धा’

​भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img