Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

बगैर नंबर की नई सुजूकी एक्सेस चुराने वाले शातिर चोर को बैरागढ पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

85000 रूपये का मशरूका जप्त* वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे अपराधियो एवं संपत्ति संबंधी अपराधो की पतारसी व अपराधियो की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य मे दिनाँक 18.05.2022 को फरियादी नसीम खान पिता अब्दुल निवासी बुधवारा भोपाल ने थाना आकर दिनाँक 19.05.22 की रात्री मे 12.00 बजे बैरागढ मे टेकरी पर उर्स कार्यक्रम मे अपनी नई बिना नंबर की सुजुकी एक्सीस से आया था जिसे टेकरी के नीचे खडी किया था करीबन तीन घण्टे के बाद आया तो इसकी स्कूटी नही मिली कोई अज्ञात चोर इसकी स्कूटी चुरा ले गया, जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमाँक 235/22 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया । माल मुलजिम की तलाश हेतु टीम रवाना की गई दौराने तलाश मुखबिर से सूचना मिली की एक लडका बिना नंबर की स्कूटी लिये मजार के पास खडा है जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा जिससे स्कूटी एक्सेस के दस्तावेज के संबंध पूछा जो कोई संतोषप्रद उत्तर नही दिया उक्त वाहन का इंजन व चेसिस नंबर VDP पोर्टल से चैक करने पर थाना बैरागढ के अपराध क्रमाँक 235/22 धारा 379 भादवि का होना पाया गया जिसको अभिरक्षा मे लेकर नाम पता पूछा तो अपना *नाम राजेश सूर्यवंशी पिता बट्टू लाल उम्र 20 साल निवासी गली नंबर 4 मकान बर 11 न्यू जेल रोड गोंडीपुरा* भोपाल का होना बताया चोरी गये एक्सेस गाडी को आरोपी से विधिवत जप्त कर अपराध मे कीमती 85000 रूपये की शुमार की गई आरोपी से अन्य वाहनो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। *सराहनीय भूमिका-* थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी. सिह, सउनि लवकुश पाण्डेय, शैलेंद्र सिह,श्रीपती यादव प्र.आर. विवेक, मनीष, आर. तरूण, अर्जुन, मुंशीलाल, वीरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही ।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img