Tuesday, May 19, 2026
38.8 C
Bhopal

सिद्धू बने कैदी नंबर 241383

रोडरेज केस में पटियाला सेंट्रल जेल गए नवजोत सिद्धू अब कैदी नंबर 241383 बन गए हैं। जेल के अंदर जाने के बाद उन्हें यह कैदी नंबर अलॉट हुआ है। सिद्धू ने शुक्रवार शाम को पटियाला सेशन कोर्ट में सरेंडर किया था। वहां मेडिकल करवाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।पहले उन्हें लाइब्रेरी अहाते में रखा गया। हालांकि, बाद में कैदी नंबर अलॉट कर बैरक नंबर 10 में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां उन्हें हत्या में सजा काट रहे 8 कैदियों के साथ रखा गया है। बैरक में सिद्धू को सीमेंट से बने थड़े पर सोना होगा। सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 34 साल पुराने मामले में एक साल बामशक्कत कैद की सजा सुनाई है।सिद्धू को शुक्रवार शाम सवा 7 बजे जेल मैनुअल के मुताबिक दाल-रोटी दी गई। हालांकि, उन्होंने सेहत का हवाला देते हुए खाने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ सलाद और फ्रूट ही खाया। वहीं सिद्धू के कट्‌टर विरोधी बिक्रम मजीठिया की बैरक सिद्धू से 500 मीटर दूर है। मजीठिया बैरक नंबर 11 में हैं। वह ड्रग्स केस में हवालाती हैं। सिद्धू और मजीठिया की बैरक के बाहर सिक्योरिटी भी तैनात की गई है।

Hot this week

ऑनलाइन दवाओं के विरोध में कल प्रदेश भर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

​भोपाल। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कल, 20...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों...

एक्ट्रेस ट्विशा मौत मामला: पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत...

भोपाल: शाही पिंड रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, 10 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन जब्त

​भोपाल। राजधानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img