Monday, August 17, 2026
22.1 C
Bhopal

मोबाइल व नगदी छीनने वाले शातिर लुटेरो को कोहेफीजा पुलिस ने किया गिरफ़्तार, लूटा गया सामान व घटना मे प्रयुक्त एक्सेस बरमाद

फरियादी अब्दुल हमीद पिता स्व. अब्दुल वहीद उम्र 29 साल निवासी म.नं. डी 02 न्यू जेल रोड गोडीपुरा गांधीनगर भोपाल ने इस आशय कि रिपोर्ट कराया कि दिनाँक 14.05.22 को मै अपने साथी यश सराठे, गोविन्द दांगी के साथ टेलीफोन एक्सचेंज सुल्तानिया रोड की बिजली गुल थी तो सुधारने आये थे। शाम करीबन 07.30 बजे मै बिजली के खंभे में फाल्ट देखने के लिए बिजली आफिस के सामने सुल्तानिया रोड में खडे होकर लाईन देख रहा था , तभी मेरा मोबाईल हाथ में था । मैं ऊपर लाइन देख रहा था, तभी स्टेट बैंक चौराहा की तरफ से हमीदिया की तरफ एक एक्सेस गाडी में सवार तीन लडके आये और उतरकर मुझे लात मारने लगे जिससे मै गिर गया । उनमें से 02 लडको ने मुझे पकड लिया और तीसरे ने मेरा आई टेल कंपनी का मोबाईल छीना और मेरे पेंट की जेब में रखे 1500 रुपये छीन लिये । उसने किसी धारदार चीज से मेरे बायें कान की तरफ मारा जिससे मुझे कान चोट आई जिस पर अपराध क्रमांक 312/22 धारा 397,394,34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया । वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दौराने विवेचना मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपियो के हुलिये व घटना में प्रयुक्त स्कूटी के आधार पर मुखबिर सूचना पर आरोपी 01. फहीम खान पिता नईम खान उम्र 20 साल निवासी रानी निशार का किराये का मकान शोभा राम की बाबडी थाना टीलाजमालपुरा भोपाल 02. मो. साद उर्फ पोलार्ड पिता मो. रईस मिया उम्र 24 साल निवासी बडी मस्जिद के पास पीजीबीटी कालोनी थाना गौतम नगर भोपाल 03. आमिर पिता जावेद खान उम्र 25 साल निवासी सलीम किराना स्टोर के उपर छोटे आटे चक्की के पास डीआई जी बंगला गौतम नगर भोपाल को हिरासत मे लेकर पुछताछ की जाने पर आरोपी द्वारा अपराध धारा सदर की घटना घटित की जाना स्वीकार की गई। आरोपी से लूटा गया सामान एंव घटना में प्रयुक्त एक्सेस वाहन आमिर से जप्त किया गया।*तरीका वारदात-* आरोपीगणों द्वारा एक्सेस में सवार होकर व्यक्ति के उपर धारदार चीज से हमला कर लूट करने पर से। *गिरफ़्तार अपराधी का नाम पता –* 01. फहीम खान पिता नईम खान उम्र 20 साल निवासी रानी निशार का किराये का मकान शोभा राम की बाबडी थाना टीलाजमालपुरा भोपाल। 02. मो. साद उर्फ पोलार्ड पिता मो. रईस मिया उम्र 24 साल निवासी बडी मस्जिद के पास पीजीबीटी कालोनी थाना गौतम नगर भोपाल।03. आमिर पिता जावेद खान उम्र 25 साल निवासी सलीम किराना स्टोर के उपर छोटे आटे चक्की के पास डीआई जी बंगला गौतम नगर भोपाल।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img