Monday, August 17, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल क्राइम ब्रांच व टीला पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना टीलाजमालपुरा के अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश

थाना टीलाजमालपुरा की टीम के साथ मिलकर दो हत्यारों को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त वाहन एवं हथियार बरामद* ● मुख्य आरोपी नफीस ने अपने साथियो के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार को ही उतारा मौत के घाट । ● पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण की गई हत्या । ● तीनो आरोपी बाहर राज्यों में ड्रायवरी करते है । ● आरोपीगणो की गिरफ्तारी पर 10,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था । ● तीनो आरोपीगण हत्या के पश्चात राज्य से बाहर होने वाले थे फरार । ● क्राइम ब्रांच एवं थाना टीला जमालपुरा की टीम द्वारा फरार होने के पूर्व ही आरोपीगणो को धर दबोचा । ● फरार आरोपी अरबाज की तलाश जारी । भोपाल : दिनांक 21.05.2022 – फरियादी शाहरूख उर्फ बच्चा पिता मोहम्मद शाजिद उम्र 23 साल नि.म.न.250 गोयल अपार्टमेन्ट के पीछे भोपाल ने दिनांक 17.05.2022 थाना टीलाजमालपुरा में आकर रिपोर्ट किया कि मेरे दुल्हा भाई जमीर के साथ बड़ा बाग की तरफ सड़क किनारे साई बाबा मंदिर के सामने आम के ठेले से आम लेकर साँई मंदिर की तरफ आ रहे थे उस समय रात के करीब पौने नो बजे थे तभी देखा कि एक पीले रंग की मोटर साईकल पर दो लोग सिंधी कालोनी चौराहे तरफ से आये मोटर साईकल चलाने वाला नीले व सफेद रंग की शर्ट पहने था तथा पीछे बैठने वाला हरे रंग की शर्ट पहने था पीछे बैठा आदमी मोटर साईकल से उतर गया उसके हाथ में मोबाईल भी था तथा मोटर साईकल चलाने वाला मोटर साईकल को लेकर चाउमिन की दुकान तरफ चला गया। एक व्यक्ति मोबाईल से बात करते हुए सिधी कालोनी चौराहे तरफ से बैरसिया बस स्टेण्ड तरफ पैदल आ रहा था जो सफेद रंग की शर्ट एवं काले रंग की तभी वह व्यक्ति जो मोटर साईकल से उतरा था उस व्यक्ति ने पैदल आ रहे व्यक्ति को जैसे ही साँई बाबा मंदिर के कोने में पहुचते देखा तो पैदल आ रहे व्यक्ति को अपने पास रखे एक बड़े से धारदार छुरा से दो बार किये जो उस व्यक्ति को सिर में तथा सीने पर बाए तरफ मारा चोट लगी जिससे खून बहने लगा था तभी हम दोनो वहा दौड़ कर आये देखा की चोट लगने से बहुत खून बह रहा है। हमने मारने वाले व्यक्ति को मोटर साईकल से पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह उसी मोटर साईकल पर बैठ कर अपने साथी के साथ सिंधी कालोनी चौराहा की तरफ भाग गये फिर हम लोग घायल को आटो में लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टर ने बताया कि वह आदमी मर चुका है। थोड़ी देर बाद मृतक के रिस्तेदार आये जिन्होंने उसका नाम वसीम बताया। छुरा मारने की चोट से उसकी मृत्यु हुई है। की रिपोर्ट पर से थाना टीला जमालपुरा में अपराध क्रमांक 115/22 धारा 302,34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्रीमान अमित कुमार एवं पुलिस उपायुक्त जोन 03 श्री रियाज इकबाल ,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री रामसनेही मिश्रा जोन 03 के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्रीमान शिवपाल सिंह कुशवाहा के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम के द्वारा आरोपी 1. नफीस 2.शेहराज को क्राइम ब्रांच की टीम एवं थाना टीलाजमालपुरा के द्वारा मेहनत एवं लगन के साथ घटना स्थल के फुटेज एवं होटल रमा के पास लगे कैमरो के फुटेज के आधार पर पहचान स्थापित कर भोपाल से फरार होने के पूर्व ही सूखीसेवनिया रोड से गिरफ्तार किया जाकर अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया गया है । घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल एवं आला-जरर् छुरी बरामद किया । *गिरफ्तार आरोपी की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं आपराधिक रिकार्ड-* क्र नाम आरोपी पता शैक्षणिक योग्यता जाहिरा व्यवसाय पूर्व आपराधिक रिकार्ड 1-नफीस शाह पिता बल्लू शाह उम्र 23 साल निवासी ऐरन थाना साँची हाल पता नबाब कालोनी ताहिर भाई का मकान थाना निशातपुरा भोपाल 8 वी ड्रायवर जानकारी प्राप्त की जा रही है । 2-शेहराज पिता शहजाद निवासी उम्र 29 साल निवासी बाँसखेड़ा तहसील जिला रायसेन 5 वी ड्रायवर जानकारी प्राप्त की जा रही है । *3- फरार -* अरबाज पिता इकबाल खान निवासी अटल अयूब नगर छोला रोड करोंद भोपाल फरार ड्रायवर जानकारी प्राप्त की जा रही है । सराहनीय भूमिका – उपरोक्त कार्यवाही मे थाना क्राइम ब्रांच के निरी . अनूप कुमार उइके , उनि घनश्याम दांगी, उनि शिवभानू, सउनि लोकपाल यादव , सउनि प्यारेलाल ,प्र. आर. गजराज सिह, .प्र. आर विजय वरण, प्र.आर.जगदीश , प्र.आर सुमित शाह, प्र. आर प्रतीक कुमार ,आर. महावीर ,आर शादाब ,सलमान खान आर राजेन्द्र राजपूत ,म.आर.पूजा अग्रवाल एवं थाना टीला जमालपुरा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img