Tuesday, May 19, 2026
34.1 C
Bhopal

महिला के साथ गैंगरेप का मामला आया सामने

भोपाल वीआईपी कहे जाने वाले अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में 23 साल की एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो महिला से दुष्कर्म किया। उसके बाद अपने दोस्त को बुला लिया। कुछ देर बाद दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दोनों आरोपी करीब तीन साल से ब्लैकमेल करते हुए उससे ज्यादती कर रहे थे। आरोपियों की हरकतों से परेशान होकर महिला ने अपनी सास को सबकुछ बता दिया। देर रात थाने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 साल की महिला की पहचान करीब तीन साल पहले 26 साल के सोनू यादव से हुई थी। सोनू ने उसे प्यार भरी बातों में फंसाकर घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने अपने 32 साल के दोस्त कमलेश सोनी को बुलाया। दोनों ने महिला से सामूहिक ज्यादती की।आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद दोनों कभी अकेले तो कभी सामूहिक रूप से उससे दुष्कर्म करने लगे। तीन साल महिला बदनामी के डर से चुप रही। गत 29 अप्रैल को भी आरोपियों ने उससे आखरी बार दुष्कर्म किया।महिला ने कहा कि अब उसे परेशान किया, तो वह पुलिस से शिकायत कर देगी। इसके बाद भी आरोपी नहीं माने और रविवार को उसे घर आने का दबाव बनाने लगे। महिला ने परेशान होकर अपने सास को सब कुछ बता दिया। देर रात करीब 11 बजे महिला ने सास के साथ अरेरा हिल्स थाने पहुंचकर सोनू और कमलेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पति 8 महीने से फरार चल रहा

अरेरा हिल्स थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि महिला का पति इलाके का शातिर बदमाश है। उसे खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह बीते 8 महीने से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में है, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। महिला के पति से आरोपियों से दोस्ती रही है। इसी कारण उनका उनके घर आना-जाना था। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म किया।

Hot this week

26 हजार के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

​तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेंदूखेड़ा पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान...

शराब पार्टी में विवाद: रीवा में मैहर के आरक्षक की गोली मारकर हत्या, दोस्त फरार

​रीवा। जिले के समान थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहल्ले...

1 लाख की रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर/धार। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त...

कार में बंद रहने से मासूम की मौत, सोती रह गई थी 4 साल की हाजरा

​इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में...

Topics

26 हजार के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

​तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेंदूखेड़ा पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान...

1 लाख की रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर/धार। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त...

कार में बंद रहने से मासूम की मौत, सोती रह गई थी 4 साल की हाजरा

​इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में...

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टर की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

​इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img