Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

गर्लफ्रेंड के साथ दिखने पर हत्या कर घर में दफनाया

हबीबगंज इलाके में गुंडे ने दोस्त की हत्या कर उसका शव अपने ही घर में गाड़ रखा था। सोमवार देर रात आरोपी नशे में दोस्त का कटा हुआ सिर लेकर घूमता दिखा। ये देख मोहल्ले की महिलाएं डर गईं और थाने पहुंची। तब जाकर 7 महीने पुरानी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ। आरोपी सिर को किसी और के घर में फेंककर उसे फंसाने की फिराक में था। उसने यह सब अपनी गर्लफ्रेंड के लिए किया। गर्लफ्रेंड भी उसके साथ शामिल थी। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है।हबीबगंज थाना प्रभारी भानसिंह प्रजापति ने बताया कि 12 नंबर सांई मंदिर के पीछे रहने वाली महिलाएं सोमवार रात थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला गुंडा शमशेर उर्फ बब्बू नशे की हालत में लोगों को धमका रहा है। वह चीख-चीख कर कह रहा कि उसने शिवदत्त भालेराव उर्फ शिवा (27) की हत्या कर उसे दफना दिया है। हमें भी मारने की धमकी दे रहा है। एक महिला ने उसके हाथ में कटा हुआ सिर भी देखा।पुलिस ने शमशेर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने भालेराव की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी झुग्गी के बाथरूम से भालेराव का कटा हुआ सिर मिला। पास ही जमीन के 3 फीट नीचे से उसका धड़ बरामद हुआ। अक्टूबर में उसने हत्या की थी। शिवा की थाने में गुमशुदगी भी दर्ज थी।दोनों पत्नियों को छोड़ चुके, महिला पति कोशिवा, आरोपी शमशेर और उसकी गर्लफ्रेंड आशा ठाकुर तीनों पुताई का काम करते हैं। खंडवा की रहने वाली आशा पति को छोड़ चुकी है। उसके पति से तीन बच्चे हैं। शमशेर के साथ लिव-इन में रह रही थी। शमशेर और शिवा भी पत्नियों को छोड़ चुके थे। आशा की नजदीकी शिवा से भी बढ़ गई थी। शमशेर को शक हो गया था कि उसकी गैरमौजूदगी में शिवा उसकी गर्लफ्रेंड से मिलने आता है। उसने दोनों को साथ देख लिया था।

पुलिस को आशा ने बताया कि उसकी शमशेर और शिवा दोनों से दोस्ती थी। शमशेर मुझे शिवा से अलग कराना चाहता था। उसने शिवा को पार्टी के बहाने घर बुलाया था। हम तीनों ने पहले पार्टी की, इसके बाद शमशेर ने शिवा का गला काट दिया। मुझे चाकू अड़ाकर धमकी दी कि किसी को बताएगी तो तुझे भी इसी तरह मार दूंगा। हम दोनों ने उसका शव घर के अंदर ही गाड़ दिया।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img