Wednesday, October 7, 2026
26.6 C
Bhopal

विवेक तन्खा ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में विवेक तन्खा ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष ड़ॉ गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, तरुण भनोट भी मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव सोमवार को भोपाल पहुंचे। दरसअल, एमपी में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इसमें दो सीटें बीजेपी की हैं और एक सीट कांग्रेस की है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का कार्यकाल आने वाली 29 जून 2022 का समाप्त हो रहा है। इस दौरान उनके साथ कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, कांतिलाल भूरिया भी थे। पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा विवेक तन्खा को बधाई। बीजेपी नेताओं के ट्वीट पर बोले, वे अपनी चिंता करें मेरी नहीं। तन्खा के नामांकन में दिग्विजय सिंह शामिल नहीं हुए।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img