Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के घर पर ED की छापेमारी, 9 जून तक हिरासत में हैं सत्येंद्र जैन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन के घर पर छापा मारा। सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज है और वे 9 जून तक ED की हिरासत में हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में जैन के घरों और कुछ अन्य जगहों पर छापेमारी की जा रही है। 57 साल के जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जैन, उनकी पत्नी पूनम जैन और अन्य पर मामला दर्ज किया।जैन ने कथित तौर पर दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाई या खरीदी थीं। उन्होंने कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटर्स से 54 शेल कंपनियों के जरिए 16.39 करोड़ का काला धन भी ट्रांसफर किया।

Hot this week

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img