Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

क्राइम ब्रांच की सूचना पर थाना छोला मंदिर व क्राइम की संयुक्त दबिश, 20 पेटी देशी शराब व बोलेरो वाहन सहित शराब तस्कर गिरफ्तार

भोपाल।• एक लाख रु की कीमत का 180 लीटर शराब जप्त• देहातों क्षेत्रों शराब की होनी थी सप्लाई• सस्ते दामों में खरीदकर मुनाफा कमाना चाहता था आरोपी भोपाल – थाना क्राइम ब्रांच भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की बोलेरो कार क्रमांक MP04 CU 6251 में चालाक अवैध रूप से रखी देशी शराब का परिवहन करते हुये भोपाल से विदिशा रोड की ओर जा रहा है। प्राप्त सूचना पर थाना क्राइम ब्राँच द्वारा थाना छोला मंदिर भोपाल को अवगत कराया । थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की एक टीम तथा की एक टीम सूचना पर रवाना हुई थी । दोनों थानों की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर पटेल नगर मार्केट के पास दबिश देकर बोलेरो कार क्रमांक एमपी 04 सी यू 6251 को रोककर वाहन चालक मे रखी 20 पेटी देशी मदिरा कीमती 57000 रूपये की परिवहन करते हुये आरोपी रोहित दुबे को गिरफ्तार कर बोलेरो सहित उक्त 20 पेटी 180 लीटर देशी मदिरा को जप्त कर थाना छोला मंदिर भोपाल को सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की जानकारी रोहित दुबे पिता जगदीश प्रसाद दुवे उम्र 23 साल निवासी ग्राम बजरिया थाना जेसीनगर जिला सागर जप्त माल • 180 लीटर (20 पेटी) देशी शराब कीमती 01 लाख रु• 01 बोलेरो कार कीमती 5 लाख रु

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img