Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल से भारती और इंदौर से मनोज द्विवेदी के नाम पर चर्चा; जल्द हो सकता है ऐलान

मध्यप्रदेश में बीजेपी के महापौर प्रत्याशियों को लेकर सोमवार को भोपाल स्थित बीजेपी दफ्तर में महामंथन हुआ। सूत्रों के अनुसार बैठक में भोपाल से भारती कुंभारे और इंदौर से मनोज द्विवेदी के नाम पर चर्चा हुई है। भारती कुंभारे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत मंत्री रह चुकी हैं। साथ ही मप्र ABVP की पूर्णकालिक सदस्य के साथ राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य भी रही हैं। इसके अलावा वह प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की करीबी मानी जाती हैं। वहीं मनोज द्विवेदी वकील और संघ परिवार से नजदीकी माने जाते है। बताया जा रहा है कि बीजेपी जल्द ही महापौर पद के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है।

यहां उन्होंने प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ महापौर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की। सीएम शिवराज रात करीब 8.45 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचे। यह बैठक रात 10 बजे तक चली। रात 10.15 बजे सीएम शिवराज सिंह कार्यालय से रवाना हो गए। इसके बाद बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव रवाना हुए। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी महापौर प्रत्याशियों के नाम को लेकर चौंका सकती है।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img