Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

भोपाल में फिर सामने आया लव सेक्स और धोखे का मामला

भोपाल में 25 साल की एक छात्रा से उसके बॉयफ्रेंड ने 5 साल तक दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर उसने घर पर रेप करने के बाद गर्लफ्रेंड से जमकर मारपीट की। परेशान होकर छात्रा ने पिपलानी पुलिस से आरोपी प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पिपलानी इलाके में रहने वाली 22 साल की लड़की बीएसएसी फाइनल ईयर की छात्रा है। उसने बताया कि 24 साल का ओंकेश कुमार पहले उसके पड़ोस में रहता था। करीब 5 साल पहले उसकी उससे दोस्ती हुई थी। पहले तो उनकी फोन पर बात होती थी, लेकिन फिर उनकी मुलाकात होने लगी। अकेले होने पर वह घर आता था। शादी करने का झांसा देकर उसने तीन जनवरी 2017 में उससे ज्यादती की।उसके बाद वह लगातार ज्यादती करता रहा। करीब 5 साल तक वे रिलेशन पर में रहे। बीच में ओंकेश पिपलानी से कटारा हिल्स इलाके में रहने चला गया। उसके बाद भी वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह एक फर्नीचर के शोरूम में जॉब करता है। पिपलानी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घर बुलाकर पीटाछात्रा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन से ओंकेश उससे दूरी बनाने लगा था। उसने कहा कि अब काफी दिन हो गए हैं। उसे शादी करना होगा। उसने दो दिन अपने पुराने घर पर बुलाया। यहां उसने पहले जबरन दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर बोला कि अब वह उससे शादी नहीं करेगा। वह किसी और से शादी करेगा। विरोध करने पर ओंकेश ने उसकी जमकर पिटाई की। दो दिन बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img