Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में हमीदिया अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट डॉ. दीपक मरावी ने दिया इस्तीफा

यौन शोषण के आरोप लगने के कई दिन बाद भोपाल में हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी ने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया। डीन को भेजे इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि ‘मैंने अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कई कदम उठाए, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में मेरे ऊपर जिस प्रकार के आरोप लग रहे हैं, उससे मैं व्यथित हूं। अस्पताल की छवि और गरिमा बनी रहे, इसके लिए मैं 30 जून के बाद अधीक्षक के पद पर सेवाएं नहीं दे पाऊंगा। डॉक्टर मरावी के इस इस्तीफे के तत्काल बाद गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन ने आदेश जारी कर डॉ. आशीष गोहिया को हमीदिया अस्पताल का नया अधीक्षक बनाया गया है।

इसके साथ ही डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. जीवन सिंह मीणा को अतिरिक्त अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि डॉ. मरावी पर 50 से ज्यादा नर्सों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img