Thursday, May 7, 2026
28.1 C
Bhopal

शिवसेना छोड़ सकते हैं 12 सांसद:66 पार्षद भी शिंदे कैंप में आए

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। ठाणे नगर निगम में शिवसेना के 67 पार्षदों में से 66 ने एकनाथ शिंदे कैंप जॉइन कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार देर रात सभी बागी पार्षदों ने एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की। महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम के बाद ठाणे नगर निगम दूसरा सबसे अहम नगर निगम है।दावा ये भी किया जा रहा है कि शिवसेना के 18 में से 12 सांसद जल्द ही शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। शिंदे गुट ने 12 से 14 सांसदों के संपर्क में होने का दावा किया है। इधर, उद्धव ठाकरे को भी इस बात का डर है कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले उनके सांसद भी टूट सकते हैं।इसे देखते हुए पार्टी ने लोकसभा में अपने मुख्य सचेतक को बदल दिया। पहले वाशिम से सांसद भावना गवली चीफ व्हिप थीं। अब उनकी जगह सांसद राजन विचारे को चीफ व्हिप बनाया गया है।भावना गवली को एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है।बता दें कि उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बीजेपी उनकी पार्टी को खत्म करना चाहती है। उद्धव ने बीजेपी को मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती भी दी है।

Hot this week

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक...

Topics

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक...

भोपाल: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, 75 वर्षीय पड़ोसी वकील गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

जादू-टोने के शक में ग्रामीण को नहर में डुबोकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

बिछिया (मंडला)। मंडला जिले की बिछिया पुलिस ने एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img