Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

10वीं पास ने धमकाया था प्रज्ञा सिंह को:दुबई में रहकर भड़काऊ भाषण सुन हुआ हिंसक, इंटरनेट से निकाला नंबर

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले को क्राइम ब्रांच ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी शेख नाजिर हैदराबाद का रहने वाला है। वह 10वीं पास है। प्लंबिंग का काम करने दुबई गया था। यहां सोशल मीडिया में भड़काऊ तकरीरें (भाषण) सुने। इसमें सांसद प्रज्ञा समेत अन्य के खिलाफ में भड़काऊ बयान जारी किए गए थे। इसे सुनकर वह हिंसक हो गया।उसने सांसद को दुबई के नंबर से वाट्सऐप कॉल कर जान से मारने की धमकी दे डाली। सांसद का मोबाइल नंबर भी उसने इंटरनेट से सर्च किया था। डीसीपी क्राइम ब्रांच अमित कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सांसद को धमकी देने से पांच-छह दिन पहले ही वह दुबई से दिल्ली आया था। दिल्ली से हैदराबाद जाते समय देर रात सांसद को वाट्सऐप काॅल कर धमकी दी थी। वह अपने भाई के साथ दुबई में काम करता है।खुद को गैंगस्टर कासकर ग्रुप का आदमी बतायाडीसीपी ने बताया कि आरोपी अन्तर्राष्ट्रीय मोबाइल नंबरों का उपयोग करता है। उसने साध्वी को धमकी देने के लिए खुद को इब्राहिम कासकर ग्रुप का आदमी बताया था। पुलिस ने जांच के बाद जब नंबर की डिटेल निकाली, तो वह दुबई का निकला। ट्रेस करने के बाद पता चला कि उक्त नंबर भारत के मोबाइल नेटवर्क का उपयोग कर रहा है। पुलिस कड़ियां जोड़कर आरोपी तक पहुंची। पुलिस उसके आतंकी संगठनों से जुड़े होने को लेकर भी जांच कर रही है।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img