Friday, October 2, 2026
30 C
Bhopal

ड्रग्स सप्लायर देवर-भाभी गैंग अरेस्ट

क्राइम ब्रांच भोपाल ने ड्रग्स सप्लायर देवर-भाभी गैंग को 10 किलो चरस के साथ पकड़ा है। गैंग की सरगना महिला है। उसके अलावा देवर समेत दो और लोग पकड़े गए हैं। अब तक की पुलिस जांच में पता लगा है कि देवर-भाभी को नेपाल का तस्कर ड्रग्स पहुंचाता था। इसे गिरोह मुंबई के तस्करों को सप्लाई करता था। मुंबई के VIP एरिया और हाई प्रोफाइल पार्टियों तक ड्रग्स पहुंचाई जाती थी। पुलिस इनका बॉलीवुड लिंक भी खंगाल रही है।

पुलिस ने गैंग को तब पकड़ा, जब सभी ऑटो से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (हबीबगंज) जाने के लिए निकले थे। तस्करों को मुंबई की ट्रेन पकड़नी थी। इससे पहले धर लिए गए। पुलिस ने बरामद चरस की कीमत 5 करोड़ रुपए बताई है। पुलिस को आशंका है कि चरस अफगानिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में भेजी जा रही होगी। गिरफ्तार महिला विधवा है। पति की मौत के बाद वह खुद उसके काले धंधे को संभालने लगी।

एडिशनल DCP शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर जिंसी चौराहे के पास ऑटो को रोका। ऑटो में बैठे व्यक्ति ने अपनी पहचान अंधेरी वेस्ट (मुंबई) निवासी शाहिद (44), साथ में बैठी महिला ने अपनी पहचान जुलेखा डीएन नगर अंधेरी वेस्ट बताया। दोनों देवर-भाभी हैं। शाहिद के बैग की तलाशी लेने पर तीन पैकेट में चरस मिली। जुलेखा के कंधे पर टंगे बैग में 1 किलो 480 ग्राम चरस मिली। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चरस की दलाली करने वाले बबलू उर्फ शाहिद के पास से 265 ग्राम, वीर बहादुर गिरी के पास से 6.700 किग्रा चरस बरामद की।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img