IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ डेटिंग को लेकर फिर चर्चा में हैं। ललित मोदी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भले ही भगोड़ा घोषित हैं, लेकिन न तो इससे उनकी लाइफ स्टाइल पर फर्क पड़ा है और न ही उनकी करोड़ों की कमाई पर। ललित मोदी इस वक्त भी 4500 करोड़ रुपए के मालिक हैं। साथ ही लंदन में जहां ब्रिटिश सरकार बैठी हुई है, उसी स्ट्रीट पर इनका एक शानदार महलनुमा घर भी है।




