Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

बारिश से सामान्य जीवन हुआ खराब, महाराष्ट्र में 102 लोगों की मौत

महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल और असम के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ से स्थिति गंभीर है। महाराष्ट्र में मानसून आने के बाद से अब तक 102 लोगों की मौत हो गई। उधर, गुजरात के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारी बारिश के बाद सेना ने मोर्चा संभाला और राहत और बचाव कार्य में लगी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का दैनिक जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को और बिगड़ गई। राज्य में 2.10 लाख से अधिक लोग बाढ़ के पानी से घिरे हैं।देश में मानसून को आए 46 दिन हो गए हैं। अब तक पूरे देश में समान्य से 14% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 16 जुलाई तक सामान्य रूप से 294.2 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन यह आंकड़ा 335.2 मिमी पहुंच चुका है। हालांकि UP, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे चार राज्यों में सूखे जैसे हालात हैं। देश की कुल आबादी का करीब 38% हिस्सा इन चार राज्यों में रहता है।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img