Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल नगर निगम पर भाजपा का कब्जा

भोपाल नगर निगम में भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा ने 85 में से 58 वार्ड जीत लिए हैं। पिछली बार 55 पार्षद बीजेपी के जीते थे। वहीं, कांग्रेस के 22 पार्षद जीते। 5 वार्ड पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वार्ड 4 से भाजपा के राजेश हिंगोरानी महज 25 वोट से जीते। उन्होंने कांग्रेस की मधु चांदवानी को हराया। सबसे बड़ी जीत वार्ड 79 से भाजपा की अंजू राजपूत ने कांग्रेस की मंजू शर्मा को 6170 वोटों से हराया।तीन वार्ड में आप दूसरे नंबर परभोपाल में 85 वार्ड में से तीन वार्ड में आप पार्टी दूसरे नंबर पर रही। वार्ड 9 से कांग्रेस की नाहिद ने जीत दर्ज की। आप की शबाना दूसरे नंबर पर रहीं। वार्ड 67 में भाजपा की ममता बाई ने जीत दर्ज की। उन्होंने आप की हुस्ना परवीन और वार्ड 55 से भाजपा के गिरजा खटीक ने आप के सरोज गुजरे को हराया। वार्ड 14 कांग्रेस की शीबा जीतीं। यहां पर दूसरे नंबर पर एआईआइएएम की फायजा खान रहीं। वार्ड 40 में निर्दलीय मसर्रत जीते। उन्होंने कांग्रेस के आबिद अली को हराया। वार्ड 23 में भी कांग्रेस के लईका बी ने निर्दलीय सना को हराया।12 राजनीतिक पार्टियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान मेंइस चुनाव में मेयर की कुर्सी को लेकर कांग्रेस और BJP में सीधी टक्कर रही, जबकि पार्षदों में आम आदमी पार्टी के 59 कैंडिडेट्स मोर्चा संभाले। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM,बसपा, सपाक्स, सपा, जदयू समेत कुल 12 पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में रहे।इन वार्डों पर सबकी नजरसबसे हाईप्रोफाइल वार्ड-24 पर सबकी निगाहें रही। यहां पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बंगला है। इस वार्ड से पिछली दो बार से कांग्रेस पार्षद जीतते आई है। इस वार्ड में आने वाले श्यामला हिल्स में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के बंगले भी है। वहीं, सबसे VIP वार्ड-46 पर भी नजर भी रहेंगी। इसके चार इमली इलाके में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह समेत कई मंत्रियों और आईएएस-आईपीएस अफसर रहते हैं। इनके अलावा वार्ड-31 पर भी नजर रही।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img