Sunday, May 3, 2026
39.1 C
Bhopal

घर के सामने डॉगी को पोटी करवाई, रोका तो रिटायर्ड बैंक मैनेजर को पीटा

Bhopal. भोपाल की एक पॉश कॉलोनी में लोग झगड़ गए। घर के सामने डॉग को पोटी करवाने से मना करने पर डॉग मालिक, उसके बेटे ने 68 साल के रिटायर्ड बैंक मैनेजर को डंडे से पीटा। उनके साथ अपना डॉगी टहला रही लड़की ने भी गालियां दीं। रिटायर्ड बैंक मैनेजर की बेटी और पत्नी ने आकर उन्हें बचाया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।न्यू मिनाल रेसीडेंसी में रहने वाले ओमप्रकाश गोयल ने बताया कि रविवार रात 8.30 बजे घर के बाहर वह टहल रहे थे। एक लड़का पालतू डॉग को घुमाने लाया। मेरे घर के सामने डॉग को पोटी कराने लगा। उसे ऐसा कराने से रोका तो बोला- मैं तो यहीं कराऊंगा। उसने फोन करके पिता को बुला लिया।थोड़ी देर में उसका पिता आ गया और बिना कुछ कहे गाली-गलौज करने लगा। मुझसे बोला- तुझे यहीं 6 फीट नीचे गाड़ दूंगा। यह रोड तेरे बाप की नहीं है। यहीं तेरे घर के सामने कुत्ते से गंदगी कराऊंगा। ये कहकर डंडे से पीठ और कमर में मारा। धक्का देकर गिरा दिया। शोर सुनकर बेटी विजया गोयल और पत्नी बीच-बचाव करने आए। आरोपी उनको भी गालियां देकर झूमा-झपटी करने लगे।जाते-जाते बोले- आज तू बच गया…रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने बताया कि घटना का वीडियो बेटी विजया गोयल ने बनाया है। एक लड़की जो मेरे घर के आगे वाली लाइन में रहती है, वह भी आरोपियों के साथ अपने डॉग को लेकर आई थी। उसने मेरे ऊपर अपना डॉग छोड़ दिया। वह लड़की भी मुझे, बेटी और पत्नी को गालियां देने लगी। जाते-जाते बोले, आज तो बच गया। आइंदा कहीं मिला, तो जान से खत्म कर देंगे।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img