Sunday, October 4, 2026
30.6 C
Bhopal

मूसेवाला मर्डर में शामिल 2 शार्प शूटर अमृतसर में ढेर

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में 2 गैंगस्टर्स को पंजाब पुलिस ने बुधवार को अमृतसर में मार गिराया। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से 10 किलोमीटर दूर भकना गांव में करीब 5 घंटे तक एनकाउंटर चला। मरने वाले गैंगस्टर्स के नाम जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू हैं। इस ऑपरेशन में 3 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के ADGP प्रमोद बान ने कहा कि हम कुछ दिनों से सिद्धू मूसेवाला मर्डर के आरोपियों का पीछा कर रहे थे। हमारी टास्क फोर्स ने इस इलाके में कुछ मूवमेंट देखी। सीक्रेट इन्फॉर्मेशन के बाद एनकाउंटर में मर्डर में शामिल 2 गैंगस्टर्स जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह को ढेर कर दिया। टीम ने एक AK-47 और एक पिस्टल बरामद की है।अटारी MLA का दावा- 4 गैंगस्टर्स मारे गएपंजाब पुलिस के DGP शाम 6 बजे अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे ऑपरेशन की जानकारी देंगे। इस बीच अटारी (अमृतसर) से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जसविंदर रामदास ने दावा किया है कि एनकाउंटर में 4 गैंगस्टर मारे गए हैं।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img