Friday, October 2, 2026
22 C
Bhopal

मुकेश अंबानी को धमकाने वाला हिरासत में, फोन पर कहा था 3 घंटे में कर देंगे परिवार को खत्म

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के परिवार को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के पब्लिक डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे आठ फोन कॉल किए गए। कॉलर ने उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म करने की धमकी दी। इस मामले में दहिसर इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने DB मार्ग पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने तीन टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। शुरुआती जांच में पता चला था कि कॉलर एक ही है और उसी ने लगातार आठ कॉल की हैं। इसके बाद कॉलर की लोकेशन ट्रैस कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। अभी उससे पूछताछ जारी है।

कॉलर ने मुकेश अंबानी का नाम लेकर धमकी दी
HN रिलायंस हॉस्पिटल के CEO ने डॉ. तरंग ज्ञानचंदानी ने कहा, ‘हम हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहरा रहे थे, तभी अनजान नंबर से एक कॉल आया। फोन करने वाला हमारे चेयरमैन का नाम लेकर धमकी दे रहा था। इसके बाद सुबह साढ़े 10.45 से 12 बजे के बीच आठ से नौ बार अस्पताल के पब्लिक नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई।’

‘कॉल मिलने के बाद हमने मुंबई पुलिस को सूचना दी। DB मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई। अभी सूचना मिली है कि संदिग्ध को दहिसर इलाके से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है।’

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img