Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

कुत्ते ने बच्ची की आंख नोंची, सिर का मांस निकाला

राजधानी भोपाल में आवारा कुत्ते ने 7 साल की मासूम पर हमला कर दिया। उसकी आंख नोंच दी और सिर से मांस बाहर निकाल दिया। बच्ची की हालत गंभीर है। बच्ची को हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। दिल दहला देने वाली ये घटना बुधवार शाम कोलार रोड स्थित बांसखेड़ी की है। इसी कुत्ते ने दो दिन पहले बड़ी बहन को भी काट लिया था। आठ महीने में यह कुत्तों के हमले की तीसरी बड़ी घटना है। घटना ने आवारा कुत्तों को लेकर जिम्मेदारों के दावों की पोल खोल दी है।

बांसखेड़ी में रहने वाले शिवकुमार कुशवाह की 7 साल की बेटी सुहानी शाम को घर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोग उसे बचा पाते, उससे पहले ही कुत्ते ने बच्ची को लहूलुहान कर दिया। बच्ची को जैसे-तैसे कुत्ते से बचाकर लोग जेके हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां भर्ती न किए जाने के कारण परिवार वाले इधर-उधर भटकते रहे। समाजसेवी नीलम मिश्रा ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक है। नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी ने इस मामले में कहा कि अभी जानकारी मिली है। कुत्तों को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। फिर से कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img