Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

22 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री भोपाल में

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 अगस्त को भोपाल आ रहे हैं। भोपाल में वे 5 कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद रात को दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उनका सुबह 10:40 बजे स्टेट हैंगर पर आगमन होगा। शाह के लिए लाल परेड मैदान और भौंरी स्थित पुलिस अकादमी में दो-दो हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।

शाह सुबह स्टेट हैंगर से लाल परेड ग्राउंड हेलीकॉप्टर से आएंगे। वापसी में रात करीब 9:30 बजे वे ताज होटल से सीधे स्टेट हैंगर के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह की सुरक्षा में 40 आईपीएस और 3000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। पांचों कार्यक्रम स्थल की पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी एक आईपीएस अफसर और चार राजपत्रित अधिकारी के साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान संभालेंगे।

शाह के भोपाल आने को लेकर गुरुवार को पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर ने अपने अधीनस्थों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इधर, शाह की सुरक्षा को लेकर एसीएस होम राजेश राजौरा ने गुरुवार को बैठक ली। इसमें आईबी, इंटेलिजेंस, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img