Tuesday, August 18, 2026
22.1 C
Bhopal

महिला को बस ने रौंदा, शव से लिपटा रहा पति

भोपाल में भागती हुई भीड़ ने दो बच्चों से मां का आंचल छीन लिया। महिला अपने बच्चों और पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी सड़क किनारे एक चाय के ठेले में आग लग गई। ठेले पर जमा लोग सड़क की ओर भागे। इनमें से कोई बाइक से टकरा गया। इस झटके में महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी। दूसरी ओर से आ रही बस ने उसे कुचल दिया। जिससे महिला की तत्काल मौत हो गई। पति 10 मिनट तक लहूलुहान लाश को कलेजे से लगाए बिलखता रहा। बच्चों के भी आंसू थम नहीं रहे थे। लोग इसका वीडियो बनाते रहे।

हादसा भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ। महिला पति और 2 बच्चों के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन से अपने घर कमला नगर जा रही थी। अचानक ताज-उल-मस्जिद के सामने एक ठेले में आग लग गई। आग से बचने भागी भीड़ बाइक से टकराई, जिससे महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। बस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बच्चों को भी मामूली चोट आई है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img