Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

दूसरी मंजिल से 25 फीट नीचे गिरी बच्ची, रीड की हड्डी टूटी

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके से एक अलर्ट करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की रेलिंग पर चढ़कर खेल रही 9 साल की बच्ची अचानक नीचे गिर गई। ऊंचाई से गिरने से बच्ची के सिर और रीढ़ की हड्‌डी में गहरी चोट आई है। बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दो दिन पहले की है। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है।

जहांगीराबाद थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि जिंसी चौराहे के पास स्थित हाईलाइफ अपार्टमेंट में जफर खान रहते हैं। उनकी 9 साल की बेटी आयशा 17 अगस्त की रात फ्लैट के सामने रेलिंग पकड़कर उछल-उछलकर खेल रही थी। इसी बीच, वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई। करीब 25 फीट नीचे गिरने से उसके सिर व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img