Saturday, April 11, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल पहुंचे गोविन्दा, जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

भव्य मटकी फोड प्रतियोगिता का आयोजन 20 को
फिल्म स्टार गोविन्दा होंगे शामिल
विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख रूपए का पुरस्कार

भोपाल। फिल्म अभिनेता श्री गोविन्दा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। श्री गोविन्दा 20 अगस्त को होने वाली मटकी फोड प्रतियोगिता में शामिल होंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के भोपाल जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित समिति के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। 
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति द्वारा भोपाल में मटकी फोड प्रतियोगिता के सफलतम् 17 वां वर्ष पूर्ण हो रहा है। इसी कडी में राजधानी भोपाल में प्रदेश की ऐतिहासिक एवं भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन 20 अगस्त को शाम 7 बजे भगत सिंह चौराहा करोंद में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को *1 लाख रूपए की पुरस्कार राशि* दी जायेगी। इस आयोजन में फिल्म स्टार गोविन्दा शामिल होंगे। साथ ही मंच पर *वीर रस के विख्यात कवि श्री रामभदावर वीर और श्रृंगार रस की सुप्रसिद्ध कवित्री पद्यमिनी शर्मा* प्रस्तुति देगी। 
श्री सुमित पचौरी ने बताया कि धार्मिक उत्सव के मटकी फोड प्रतियोगिता में विदिशा, शमशाबाद, होशंगाबाद, इटारसी, रायसेन, सीहोर, छिंदवाडा जिले की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में जनप्रतिनिधि और बडी संख्या में आमजन शामिल होंगे। 

Hot this week

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

गौतम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने नशे...

Topics

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img